How to Earn Extra Money Hindi - My Independent Dialect
Responsive Ads Here
Your Ad Spot

Thursday, November 28, 2019

How to Earn Extra Money Hindi

जैसा कि आप सब जानते हो कि समय बहुत तेज़ी से बदल रहा है और साथ में हमारी ज़रूरतों भी बदल रही हैं। एक होड़ सी लगी है एक दूसरे से आगे निकलने के लिए और इस race का हिस्सा बनने के लिए चाहिए money लेकिन job से पूरा नही पड़ता तो हम कुछ extra income के लिए सोचते है। लोगो से कहते है कि मैं MIS में expert हूँ कोई part time काम दिला दो। 

परेशान रहते है मैं भी रहता था खूब part time काम ढूंढ मिला भी पर कुछ खास नही और ज्यादा लंबा भी नही चला और एक दिन मैं फिर से वही खड़ा था जहाँ से चला था “मतलब खाली”। 

उस दिन मैंने सोचा कि अब की बार कुछ ऐसा करना है जो मुझे धोखा न दे और बस एक बार काम करूँ और वो काम मेरे लिए रोज काम करे मतलब मेरे द्वारा किया गया काम मरे नही बल्कि निरंतर काम करता रहे (passive invome)।

इसके लिए मैंने फिर से अपने जिगरी दोस्त की तरफ रुख किया और उसने मुझे निराश नही किया बल्कि सही राह दिखाई की क्या, क्यों और कैसे करना है। और वो मेरा दोस्त है मेरी books। मैंने पढ़ा कि अगर आपको सफल बनना है तो आप books पढ़ो क्योंकि उस book में writer अपना experience लिखता है जो उसने अपने पूरे जीवन में प्राप्त किया था और आप उसको कुछ दिन में पड़ कर पा सकते है।

कुछ किताबों का लिंक नीचे दे रहा हूँ चाहे तो आप ख़रीद कर पढ़ सकते है ये किताबें आपकी जिंदगी का नज़रिया बदल देंगी


तो …… मेरे दोस्त ने सलाह दी कि आप को कब क्या, क्यों और कैसे करना है।

मैंने सबसे पहले अपने आप से एक सवाल किया कि, "क्या करना है?"

अब ये तो पक्का था कि कुछ तो करना है पर क्या ये नही पता था। क्या। एक mobile phone, एक laptop, internet के साथ ऐसा क्या किया जा सकता है कि मुझे extra income दे सके वो भी लगातार और बार बार। मतलब की मैं कुछ online करने की सोच रहा था। अब ये तो क्लेयर था कि अब online काम करना है और online money earn करनी है।

अब सवाल था कि,"क्यों करना है?"

जब आपके पास एक अच्छी job हो तो क्यों करना है, 10 से 6 की नौकरी करो शाम को घर पहुँच कर, कपड़े बदल कर, television देखना, खाना खाओ, कुछ यहाँ वहाँ की बातें परिवार के साथ करो और अंत में सो जाओ। सुबह से फिर वही रूटीन । अपने मन का कुछ नही ऑफ़िस में बॉस के मान का घर पर घरवालों के मान का। अब इन सबसे आज़ादी चाहिए थी, 10 से 6 की नौकरी से और बहुत कुछ भी था जो छोड़ना था । कुछ अपने मन का करना था। तो मैंने अपने रिटायरमेंट प्लान कर ली और डेट भी फ़िक्स कर ली।


"कैसे करना है?"

जो कुछ मेरे पास साधन है उससे ही करना है। मैंने वो काम चुना जिसमें मैं expert था और मेरी पसंद का भी था। काम है writing और suggestion देने का, जो मेरे ऑफ़िस और बाहर मेरे दोस्त अक्सर मांगते है वो भी मुफ्त में। सोच की अगर इन्हें मेरी राय सही लगती है तो क्यों न इसी को आगे बढ़ाया जाए और इसे दायरे से बाहर आकर blog के जरिये लोगो तक पहुँचाया जाए।

ऑनलाइन पैसा कमाने के बहुत से तरीके है बस ये आपको देखना है कि आप की रुचि और expertise किस चीज़ में है। जैसे कि मेरी रुचि blogging, affiliate marketing और product review में है।

Online पैसा कमाने बहुत से तरीके है बस आपको चुनना है कि क्या करना है।



  1. Blogging
  2. Affiliate marketing
  3. Digital Marketing
  4. Application Development
  5. Website Development
  6. Book Writing
इनमें से एक भी काम को करने के लिए कही जाने के जरूरत नही है ऑनलाइन काम आता है और काम पूरा करके ऑनलाइन ही submite हो जाता है पेमेंट भी ऑनलाइन ही आ जाती है। बस आपको कुछ समय निरंतर देना होगा। एक दम से कुछ नही होता । मुझे भी काफी टाइम लगा था ये सब समझने में। 

यदि आप कोई job करते है और साथ में कुछ के extra income की तलाश में है तो ऑनलाइन platefarm आपके लिए सबसे उपयुक्त है क्योंकि आज का समय सबसे उपयुक्त है क्योंकि आपके हाथ में जो mobile Phone है उसमें वो सब कुछ है जो आपको ऊपर दी गयी लिस्ट के काम में प्रयोग होगी। 

आज के mobile phone सिर्फ फ़ोन नही है ये smart phone है इसमें दमदार camera है, highspeed internet है, supportive applications है, बस आपको इसका use आप को समय बिताने के लिए नही करना है इसका प्रयोग आप extra income earn करने के लिए करना है वो कैसे इस पर आगे विस्तार से बात करेंगे। 

आप जितना ज्यादा पढ़ेंगे उतना ज्यादा सीखेंगे। वो जमाने चले गए जब ज्ञान खरीदना पड़ता था इस globlization के time में ज्ञान internet पर बहुत है बस आपको समय का सदुपयोग करना है और जहाँ से जो ज्ञान मिल सके उसे ले लो। जैसे मैं अपना अनुभव आपके साथ बाँट रहा हूँ और मैं अपना ज्ञान भी बढ़ा रहा हूँ। 

यहां पर मैं आपको ऊपर दी गयी लिस्ट का overview दूँगा और आने वाली blogs में topics का full discription दूँगा।


  1. Blogging :-



Blogging सबसे बढ़िया और आसान तरीका है online money earn करने का बशर्ते कि आप का झुकाव लिखने की तरफ हो। यदि आपको books पढ़ने का शौक़ है तो ये काम आपके किये बिना है। books पढ़कर आप उससे प्राप्त ज्ञान को दूसरों में बांट सकते है जो लोग महंगी किताबें नही ख़रीद सकते उनका ज्ञान विस्तार कीजिये। अब आप कहेंगे कि इनमें earning कैसे होगी। जब आपका blog मॉनिटाइज हो जाएगा तो गूगल ऐडसेंस से आपको earning होने लगेगी । इसके लिए आपको क्या करना है वो मैं आपको विस्तार से बता दूँगा अपने आने वाले ब्लॉग में।

  1. Affiliate Marketing :-



Affiliate marketing भी पैसा कमाने का एक अच्छा जरिए है अगर आपको online shoping का शौक है और आप online products की अच्छी समझ रखते हैं, आप दूसरों को influance कर सकते है और आप किसी भी product का अच्छा review कर सकते है तो ये काम के लिए ही बना है। यह पर न तो आप को कोई प्रोडक्ट खरीदने है पर आपको उसे बेचना है। कुछ online e-commerce कम्पनीज affiliate marketing की सुविधा अपने वेबसाइट पर देती है बस आपको वह पर एक अपनी ID बनानी पड़ती है और बस फिर क्या आपका बिज़नेस शुरू। ऐसी ही कुछ कम्पनीज है जैसे कि Amazon, Flipkart, Clickbank, Shop101 और बहुत है।


  1. Digital Marketing :-



जैसा कि आप सब जानते है कि ये समय globaization का है ज्यादातर  चीज़े ऑनलाइन हो गयी है यहां तक कि ग्राहक भी। आज सबसे ज्यादा व्यापार online हो गया है लोग अब किसी समान को खरीदने से पहले उसकी पूरी खोज बीन ऑनलाइन कर लेते है यहाँ तक की अगर आफर सही मिला तो ख़रीद भी लेते है। किस समान पर क्या आफर कहा पर चल रहा है सब कुछ ऑनलाइन है। इस सबसे offline मार्किट की हालत कुछ खराब है क्योंकि वो लोग अपने व्यापार, प्रोडक्ट और आफर को सभी तक नही पहुच पा रहे है इसमें आपको उन की मदद करनी है और उस मदद के बदले आप को extra income होगी। डिजिटल मार्केटिंग बहुत सारे तरीकों से की जा सकती है जैसे कि :- Social Media Marketing, Content Writing, Search Engine Optimization and Google Adword


  1. Application Development :-




Android और IOS एप्लीकेशन की डिमांड काफी बढ़ गयी गई है क्योंकि बिज़नेस ग्लोबल ही गये हैं। आप कोई ऐसा एप्लीकेशन डेवेलोप करे जिससे किसी की मदद हो सके और कोई प्रॉब्लम सॉल्विंग हो। एप्लीकेशन आप अपने ज्ञान और अपने पसंद के क्षेत्र में बनाये तो आपको ज्यादा मदद और जायद फायदा होगा। क्योंकि आप उसको समय समय पर अपग्रेड भी कर सकते है क्योंकि वो आपके पसंद का क्षेत्र और काम है। जब लोग उसको उसे करना शरू कर देंगे तो एड सेंस से आपको कमाई होगी। एप्लीकेशन डवलपमेंट एक सुनहरा भविष्य है।


  1. Website Development :-




आज जब बिज़नेस ग्लोबल ही गये है तो व्यापारी ग्राहक के आने का इंतज़ार नही करना चाहता वो खुद ग्राहक के पास पहुँचना चाहता है और इसमें व्यापारी की मदद वेबसाइट या एप्लीकेशन करती है और उसके लिए डेवलपर की आवश्यकता होती है और वो काम व्यापारी को बाहर से आउट सोर्स करना पड़ता है जो आप घर बैठे कर सकते है बस एक बार की मेहनत है बाद में तो रेफरेन्स पर काम मिलता है पर आपके काम में क्वालिटी और क्रिएटिविटी दिखनी चाहिए।


  1. Book Writing :-





Book writing एक अच्छा ऑप्शन है यदि आपको पड़ने का शोक है और आप कहानी, जीवनी और सेल्फ हेल्प पर किताब लिख सकते है तो आप पैसे कमा सकते है लेकिन उसके लिए बहुत मेहनत लगेगी। क्यों की आपको अपनी जगह बनानी है।


ये तो सिर्फ कुछ ऑप्शन दिए है इसके अलावा भी आप बहुत कुछ कर सकते है जैसे कि इलेक्ट्रिक रिपेयर, AC रिपेयर और भी बहुत कुछ है। जिस भी क्षेत्र में आपको इंटरेस्ट है वहां पर आप जितना चाहे पैसा कमा सकते हैं।


आप कमैंट्स के द्वारा मुझे ये बातये की आप अगला ब्लॉग  किस विषय पर पढ़ना पसंद करेंगे आपके कमैंट्स मुझे लिखने के लिए प्रोत्साहित करेंगे 

आपके अच्छे भविष्य की कामना के साथ 

जय हिंद

No comments:

Post a Comment

Your Ad Spot